ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सजायाफ्ता आनंद मोहन पेशी के लिए पटना लाए गए, लेकिन पहुंच गए अपने घर

PATNA : गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आनंद मोहन पटना में खुलेआम घुमते नजर आए हैं। बीते 12 अगस्त को एक केस में पेशी के लिए आनंद मो

सजायाफ्ता आनंद मोहन पेशी के लिए पटना लाए गए, लेकिन पहुंच गए अपने घर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आनंद मोहन पटना में खुलेआम घुमते नजर आए हैं। बीते 12 अगस्त को एक केस में पेशी के लिए आनंद मोहन को पुलिस कस्टडी में पटना लाया गया था। पेशी के बाद वे वापस जेल जाने के बजाए पाटलिपुत्रा स्थित अपने आवास पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।


जानकारी के मुताबिक बीते 12 अगस्त को सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आनंद मोहन को पुलिस कस्टडी में पटना लाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद वे सीधे पाटलिपुत्रा स्थित अपने आवास पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद समेत पार्टी के वर्कर्स के साथ बैठक की। इसके बाद वे पूरे लाव लश्कर के साथ वे विधायक आवास भी पहुंचे थे। इतना ही नहीं सजायाफ्ता आनंद मोहन कौटिल्यनगर मुहल्ले में भी देखे गए। आनंद मोहन के इस तरह से खुलेआम घुमने से विरोधी दल के लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि कैसे आजीवन कारावास की सजा काट रहा कोई सजायाफ्ता खुलेआम सड़कों पर घुम सकता है।कानून के जानकार बताते हैं कि यह सीधे-सीधे कानून का उल्लंघन है। 


बता दें कि गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में पटना की कोर्ट ने साल 2007 में पूर्व सांसद आनंद मोहन को फांसी की सजा सुनाई थी लेकिन बाद में आनंद मोहन की अपील पर पटना हाई कोर्ट ने फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था। इस मामले में आनंद मोहन फिलहाल सहरसा की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इसी बीच अचानक बिहार में सियासी उलटफेर के बाद महागठबंधन की सरकार बन गई और जब वे पेशी के लिए पटना पहुंचे तो पटना की सड़कों पर खुलेआम घुमते नजर आए। ऐसे में अब विरोधी दल एक बार फिर से सरकार पर हमलावर हो गए हैं।

टैग्स