ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

सासाराम हिंसा के बाद अमित शाह का कार्यक्रम हुआ रद्द, अब सिर्फ नवादा में करेंगे रैली

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से जुड़ी हुई निकल कर सामने आ रही है। दरअसल, कल यानी 2 अप्रैल को बिहार के सासाराम में होने वाली रैली

सासाराम हिंसा के बाद अमित शाह का कार्यक्रम हुआ रद्द, अब सिर्फ नवादा में करेंगे रैली
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से जुड़ी हुई निकल कर सामने आ रही है। दरअसल, कल यानी 2 अप्रैल को बिहार के सासाराम में  होने वाली  रैली को रद्द कर दिया गया है।अब शाह सासाराम में कोई भी रैली संबोधित नहीं करेंगे वो सिर्फ नवादा में लोगों को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के तरफ से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा है कि, सासाराम में वर्तमान में जो माहौल बना हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।


इसके आगे सम्राट ने कहा कि, यह दुर्भाग्य है कि बिहार की सरकार अब सुरक्षा भी मुहैया नहीं करवा पा रही है। सासाराम में हमारे आराध्य सम्राट अशोक की जयंती मनाने को लेकर कार्यक्रम तय था। लेकिन, हमलोग से आग्रह किया गया कि आपलोग वहां अपना कार्यक्रम न करें तो हमें ये कदम उठाया।  सरकार हमें वहां सुरक्षा मुहैया कराने में समर्थ नहीं थी।




मालूम हो कि,अमित शाह के आगमन को लेकर सासाराम में भाजपा की प्रदेश टीम व स्थानीय नेता-कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए थे। भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की शाम पटना पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद पटना में ही रात्रि विश्राम कर अगले दिन सासाराम के लिए रवाना होते, लेकिन अब वो सासाराम नहीं जाएंगे।


जानकारी हो कि, सासाराम में शहर में शुक्रवार को रामनवमी के जुलुस के दौरान  दो गुटों के बीच झड़प हो गयी, जिससे शहर में माहौल बिगड़ गया। कई मोहल्लों में दो गुटों के लोग उग्र हो गये। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, इसमें सदर एसडीएम का गार्ड व एक महिला जख्मी हो गयी। कुछ जगहों पर हवाई फायरिंग की सूचना मिली।जिसके बाद शहर में बिगड़ते माहौल को देख अनुमंडल प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है।  पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. एसपी और डीएम भी कैंप कर रहे हैं। वहीं इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम से ही बंद कर दी गयी है। इसके बाद अब रविवार को होने वाला केंद्रीय मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।  


आपको बताते चलें कि, गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वो  शनिवार को ही वो पटना पहुंच जाएंगे। रविवार को अमित शाह का कार्यक्रम सासाराम में था। जहां वो जनसभा को संबोधित करते। लेकिन, अमित शाह के कार्यक्रम से ठीक पहले बिहार के दो जिलों में हालात बिगड़े हैं। जिसमें एक सासाराम भी है। यहां रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और अब धारा-144 लागू करने के साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी है। जिसके बाद यहां इनका कार्यक्रम रद्द कर्त दिया गया है।

संबंधित खबरें