ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद बोले तेजस्वी- कोरोना टेस्ट गड़बड़ी मामले की जांच के लिए अब तक नहीं बनी कमिटी

PATNA:- बिहार विधानसभा का बजट सत्र 19 फरवरी से शुरू होगा। 24 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र से पूर्व आज बिहार विधानसभा में सर्वदलीय बैठक का आयोजित की गई। जिसमें नेता प्र

सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद बोले तेजस्वी- कोरोना टेस्ट गड़बड़ी मामले की जांच के लिए अब तक नहीं बनी कमिटी
Santosh Singh
2 मिनट

 PATNA:- बिहार विधानसभा का बजट सत्र 19 फरवरी से शुरू होगा। 24 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र से पूर्व आज बिहार विधानसभा में सर्वदलीय बैठक का आयोजित की गई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। बैठक में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि यह परंपरा रही है कि बजट सत्र शुरू होने से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है। यह बजट सत्र कोरोनाकाल में दूसरा और चुनाव के बाद पहला है। जिसमें चुनकर आए कई जनप्रतिधी भी शामिल होंगे जो अपनी बातें सरकार के समक्ष रखेंगे।


तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना जांच में हो रही गड़बड़ी की लेकर उन्होंने सदन को इस बात की जानकारी दी थी जिसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच कमिटी के गठन की बात कही थी लेकिन अब तक जांच कमिटी का गठन नहीं किया गया है। तेजस्वी ने कहा कि कोरोना जांच में कई अनियमितता सामने आई है जिसकी जांच की मांग की जा रही है। अपराध, रोजगार, महंगाई सहित कई मुद्दों को सदन में उठाने का काम विपक्ष करेगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN

FirstBihar संवाददाता