ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

शराबबंदी पर बोले मुख्यमंत्री..कुछ लोग इसके खिलाफ हैं.. हम तो शुरू से ही कह रहे हैं: नीतीश

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज पटना लौंट गये हैं। अपनी आंखों का रूटीन चेक-अप कराने के लिए वे दिल्ली गये हुए थे। पटना आने के बाद एयरपोर्ट

शराबबंदी पर बोले मुख्यमंत्री..कुछ लोग इसके खिलाफ हैं.. हम तो शुरू से ही कह रहे हैं: नीतीश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज पटना लौंट गये हैं। अपनी आंखों का रूटीन चेक-अप कराने के लिए वे दिल्ली गये हुए थे। पटना आने के बाद एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। पत्रकारों के कई सवालों का मुख्यमंत्री ने जवाब भी दिया। केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के फैसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले जो फैसले लिए गये थे वह केंद्र सरकार का ही निर्णय था और अब जो निर्णय लिया गया है वह भी केंद्र सरकार का ही फैसला है। इसलिए इस पर बहुत ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।


वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना पर एक बार फिर कहा कि हम लोग जातीय जनगणना को लेकर फिर बैठक करेंगे और सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे।  यह बात तो हमने पहले भी कहा है और आज भी कह रहे हैं। वही बिहार में शराबबंदी कानून पर सीएम ने कह कि कुछ लोग इस कानून के खिलाफ शुरू से ही हैं। कुछ लोग इसे लेकर बाए दाए करता है वे इसके खिलाफ हैं। लेकिन इसे और कड़ाई से लागू किया जाएगा।


सीएम ने कहा कि हमलोग पूरा प्रयास कर रहे है इसे लेकर कई मीटिंग भी किए हैं। कई नियम कानून भी बनाए गये हैं। शराबबंदी को लेकर अभियान को और तेज किया जाएगा। इसे लेकर 16 नवंबर को समीक्षा बैठक भी की। हमने कई चीजों पर चर्चा भी की। इसे और कड़ाई से लागू करने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गये। शराबबंदी को लेकर आग भी अभियान चलाया जाएगा इसे और तेज किया जाएगा। 


इस दौरान लोगों भी जागरूक किया जाएगा। शराब कितनी बुरी चीज है इसके बारे में लोगों को बताया जाएगा। सीएम ने कहा कि हम तो शुरू से ही कह रहे हैं कुछ ना कुछ तबका तो ऐसा है ही जो इसके खिलाफ हैं। लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश की जाएगी। हमने इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं और एक-एक चीज को देखा जा रहा है। इसे लेकर फिर से अभियान चलाया जाएगा। 

टैग्स