ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

शराबबंदी है और आगे भी लागू रहेगा, ललन सिंह बोले.. कानून होने के बावजूद होता है मर्डर

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के मामले में नीतीश सरकार लगातार फजीहत झेल रही है। विपक्ष नीतीश सरकार को चौतरफा घेरे हुए है। शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मां

शराबबंदी है और आगे भी लागू रहेगा, ललन सिंह बोले.. कानून होने के बावजूद होता है मर्डर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के मामले में नीतीश सरकार लगातार फजीहत झेल रही है। विपक्ष नीतीश सरकार को चौतरफा घेरे हुए है। शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग उठ रही है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह कह चुके हैं कि 16 नवंबर को  शराबबंदी को लेकर वे समीक्षा बैठक करेंगे।


लेकिन शराबबंदी कानून बिहार में लागू रहेगा या फिर नीतीश सरकार इस कानून से पीछे हट जाएगी इसको लेकर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। ललन सिंह ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी है और आगे भी लागू रहेगी। ललन सिंह ने विपक्षी हमले के बीच कहा है कि शराबबंदी कानून होने की वजह से बिहार में शराबियों पर नकेल कसी जा सकती है। ललन सिंह ने कहा कि जो लोग भी जहरीली शराब के मामले में दोषी हैं उनके ऊपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।


गोपालगंज में पहले भी स्पीडी ट्रायल के जरिए ऐसे मामले में सजा दिलाई जा चुकी है। यह पूछे जाने पर कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है। ललन सिंह ने कहा कि हत्या के खिलाफ कानून होने के बावजूद मर्डर की घटनाएं होती हैं कानून अपनी जगह है और अपराध अपनी जगह लेकिन अपराध करने वाला बिहार में नहीं बचेगा। ललन सिंह ने कहा कि कानून कानून है कानून का उल्लंघन करिएगा तब फांसी होगी सजा होगा जो कानून में प्रावधान है वह लागू होगा।  


बिहार में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। कानून के अनुसार काम होगा जो लोग भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और आगे भी लागू रहेगा। 


उनसे जब यह पूछा गया कि विपक्ष कह रहा है कि मुख्यमंत्री आवास से ही सब कुछ हो रहा है इस पर उन्होंने कहा कि अगर आप ज्यादा व्याकुल है तो मुख्यमंत्री आवास चले जाइए। वही इस दौरान ललन सिंह ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव जैसे खत्म हुआ वैसे ही पूरा परिवार दिल्ली चले गये।


ललन सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान पूरा लालू परिवार कहां था? तेजस्वी यादव ने इस दौरान जब अपने विधानसभा क्षेत्र की खबर नहीं ली तो पूरे बिहार का हाल समाचार क्या लेगा?

शराबबंदी है और आगे भी लागू रहेगा, ललन सिंह बोले.. कानून होने के बावजूद होता है मर्डर

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता