ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

संकल्प यात्रा में मिल रहे समर्थन से मुकेश सहनी गदगद, बोले- निषादों के आरक्षण के लिए सिर पर कफन बांधकर निकला हूं

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर हैं। बिहार के कई जिलों से गुजरते हुए उनकी यात्रा फिल

संकल्प यात्रा में मिल रहे समर्थन से मुकेश सहनी गदगद, बोले- निषादों के आरक्षण के लिए सिर पर कफन बांधकर निकला हूं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर हैं। बिहार के कई जिलों से गुजरते हुए उनकी यात्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश में हैं। यात्रा के दौरान लोगों खासकर महिलाओं और युवाओं के मिल रहे समर्थन से उत्साहित सहनी ने है कहा कि निषादों के आरक्षण की लड़ाई के लिए वे सिर पर कफन बांधकर निकले हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार हो या उत्तर प्रदेश इस यात्रा में हजारों लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि इस दौरान समाज के लिए संघर्ष करने और आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए बड़ी संख्या में लोग हाथ में गंगाजल लेकर न केवल संकल्प कर रहे हैं बल्कि गांव-गांव पहुंचकर अन्य लोगों को भी  संकल्प दिलवा रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यात्रा के दौरान जहां पहुंचा वहां समाज के लोग इस बात को लेकर क्षुब्ध हैं कि जब दिल्ली, पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण मिल सकता है, तो बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में क्यों नहीं?


सहनी ने कहा कि अब निषाद का वोट न बिकेगा न इन्हें अब बरगलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा संकल्प ले चुके हैं कि अब दोस्त को दोस्त और दुश्मन को दुश्मन माना जाएगा। उन्होंने कहा कि निषाद के युवा अब आरक्षण की बात करने वालों को ही अपना दोस्त समझेंगे। उन्होंने कहा कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं गठबंधन नहीं तो वोट नहीं और जब वोट नहीं तो दिल्ली की सत्ता भी दूर हो जाएगी।


संकल्प यात्रा में मिल रहे समर्थन से मुकेश सहनी गदगद, बोले- निषादों के आरक्षण के लिए सिर पर कफन बांधकर निकला हूं

टैग्स