ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

संजय झा के साथ मधुबनी घूम आये नीतीश, जिले के 3 मंत्री सीएम के कार्यक्रम में बुलावे का इंतजार ही करते रह गये

MADHUBANI : सीएम की सरकारी में आगे की सीट पर बैठे नीतीश कुमार और पीछे की सीट पर सेक्यूरिटी डीएसपी के साथ बैठे मंत्री संजय कुमार झा. नीतीश कुमार आज इसी तरह से मधुबनी का दौरा कर

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MADHUBANI : सीएम की सरकारी में आगे की सीट पर बैठे नीतीश कुमार और पीछे की सीट पर सेक्यूरिटी डीएसपी के साथ बैठे मंत्री संजय कुमार झा. नीतीश कुमार आज इसी तरह से मधुबनी का दौरा कर आये. नीतीश सरकार में मधुबनी के तीन और मंत्री घर बैठे इसका इंतजार करते रहे कि सीएम साहब के कार्यक्रम का बुलावा आयेगा लेकिन कोई खबर तक नहीं मिली. साढ़े तीन महीने बाद पटना से बाहर निकले नीतीश कुमार ने मधुबनी दौरे में मंत्री संजय झा को छोड़ कर जेडीयू-बीजेपी के किसी नेता को पूछा तक नहीं.


घऱ बैठे मंत्री इंतजार करते रहे
दरअसल बाढ़ से बचाव का काम का निरीक्षण करने के बहाने नीतीश कुमार आज तकरीबन साढ़े तीन महीने बाद पटना से बाहर निकले थे. नीतीश  मधुबनी में बाढ नियंत्रण के साथ साथ दूसरे सरकारी कामकाज का निरीक्षण करने के लिए निकले थे. पटना से ही जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा सीएम की गाड़ी में सवार थे. इसके अलावा मधुबनी के किसी मंत्री, सांसद या विधायक को सीएम के कार्यक्रम की न कोई खबर दी गयी और ना ही निमंत्रण मिला.


मधुबनी से राज्य सरकार में संजय झा के अलावा तीन और मंत्री हैं. उनमें जेडीयू के कपिलदेव कामत और लक्ष्मेश्वर राय और बीजेपी के विनोद नारायण झा शामिल हैं. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से चंद किलोमीटर की दूरी पर मंत्री कपिलदेव कामत और लक्ष्मेश्वर राय अपने घऱ में बैठे थे. इंतजार था कि नीतीश जी के कार्यक्रम का बुलावा आयेगा. लेकिन न्योता नहीं मिला. लिहाजा दोनों घऱ में ही बैठे रह गये.


मधुबनी जिले से एनडीए के दो सांसद हैं. मधुबनी से बीजेपी के अशोक यादव और झंझारपुर से जेडीयू के आर पी मंडल. दोनों में किसी को सीएम के कार्यक्रम की कोई खबर नहीं थी. ना ही बीजेपी-जेडीयू के किसी दूसरे नेता को नीतीश कुमार के दौरे की कोई औपचारिक सूचना दी गयी थी. लिहाजा सीएम के कार्यक्रम में कोई नहीं पहुंचा.


जेडीयू के एक स्थानीय नेता ने बताया कि सीएम का ऐसा फीका दौरा उन्होंने कभी नहीं देखा था. एक भी झंडा-बैनर,गेट-होर्डिंग कहीं नहीं लगा था. ना एनडीए के किसी कार्यकर्ता-नेता से नीतीश कुमार ने कोई फीडबैक लिया. संजय झा के साथ आये. अधिकारियों की बात सुनी और फिर वापस पटना निकल गये.