ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लालू के आतंक को समाप्त करने के लिए बिहार में फिर से बनने जा रही NDA की सरकार, बोले सम्राट चौधरी..यह मेरे लिए भावुक क्षण

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई। अब बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा र

 लालू के आतंक को समाप्त करने के लिए बिहार में फिर से बनने जा रही NDA की सरकार, बोले सम्राट चौधरी..यह मेरे लिए भावुक क्षण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई। अब बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा रही एनडीए की सरकार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं। पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने मेरे जीवन के लिए ऐतिहासिक काम किया। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश को धन्यवाद देता हूं। इनके नेतृत्व में बिहार में मुझे विरोधी दल का नेता और प्रदेश अध्यक्ष बनाया। यह मेरे लिए भावुक क्षण है कि सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल दल के नेता के रूप में चयन किया। इसके लिए सभी बीजेपी विधायकों को भी विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं। 


बिहार के विकास के लिए लालू यादव के आतंक को समाप्त करने के लिए फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में  2024 में बिहार के सभी 40 सीटों पर बीजेपी की जीत का संकल्प हमने लिया है। वही विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में खुशहाली हो इसके लिए बीजेपी ने यह फैसला लिया। बता दें कि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल के नेता ही चुना गया है वही विजय कुमार सिन्हा उपनेता होंगे। दोनों नेताओं को एनडीए की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।