ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सम्राट चौधरी की गाड़ी के सामने छात्रा ने लगाई छलांग, मची अफरा-तफरी

PATNA: पटना के गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक छात्रा वहां से गुजर रही गाड़ी के सामने आ गयी। गाड़ी के सामने छलांग लगाने के दौरान वो बेहोश

सम्राट चौधरी की गाड़ी के सामने छात्रा ने लगाई छलांग, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक छात्रा वहां से गुजर रही गाड़ी के सामने आ गयी। गाड़ी के सामने छलांग लगाने के दौरान वो बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। जिस गाड़ी के सामने छात्रा आ गयी वो बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की कार थी। 


उनकी गाड़ी के सामने जैसी ही छात्रा आई सम्राट चौधरी के ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दी। इस दौरान छात्रा बेहोश होकर सड़क पर गिर गई जिसके बाद सम्राट चौधरी गाड़ी से बाहर निकले तो देखा कि छात्रा फूट-फूट कर रो रही है। वही वहां मौजूद छात्र चीख-चीख कर कह रहे हैं कि सर एक मौका दे दीजिए। मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं का कहना था कि STET परीक्षा नहीं लिये जाने के कारण TRE-3 की परीक्षा में सम्मलित नहीं हो पाए हैं। इसलिए उन्हें मौका दिया जाए। 


बता दें कि गांधी मैदान के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लौट रहे थे तभी बिस्कोमान भवन के पास उनके कारकेड को देख प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक छात्रा डिप्टी सीएम की कार के सामने छलांग लगा दी। छलांग लगाने के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सम्राट चौधरी गाड़ी से नीचे उतरे और छात्रा का हालचाल जाना। वही मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं ने अपनी परेशानी उन्हें बतायी। जिसे सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने यह आश्वासन दिया गया कि सरकार उनके मामले को देखेगी।

सम्राट चौधरी की गाड़ी के सामने छात्रा ने लगाई छलांग, मची अफरा-तफरी


सम्राट चौधरी की गाड़ी के सामने छात्रा ने लगाई छलांग, मची अफरा-तफरी


सम्राट चौधरी की गाड़ी के सामने छात्रा ने लगाई छलांग, मची अफरा-तफरी