ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

22 महीने बाद सम्राट चौधरी ने मुरेठा उतारा, अयोध्या में मुंडन कराकर ले लिया नया संकल्प

PATNA: नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारने का संकल्प लेकर मुरेठा धारण करने वाले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आखिरकार आज अपना मुरेठा उतार दिया। अयोध्या में रामलला के चरणों

22 महीने बाद सम्राट चौधरी ने मुरेठा उतारा, अयोध्या में मुंडन कराकर ले लिया नया संकल्प
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारने का संकल्प लेकर मुरेठा धारण करने वाले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आखिरकार आज अपना मुरेठा उतार दिया। अयोध्या में रामलला के चरणों में उन्होंने अपनी पगड़ी समर्पित कर दिया और मुंडन कराने के बाद सरयू में डुबकी लगाकर नया संकल्प ले लिया है।


दरअसल, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारने और खुद सीएम बनने का सपना संयोए सम्राट चौधरी का सपना उस वक्त टूट गया जब नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारकर एनडीए में शामिल हो गए थे। नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ रहते सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया था कि जबतक नीतीश को कुर्सी से नहीं उतारेंगे पगड़ी नहीं उतारेंगे। सम्राट ने यह कसम तब खाई थी जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और बीजेपी विपक्ष की भूमिका में थी लेकिन नीतीश कुमार ने अचानक पाला बदल लिया और फिर से एनडीए के हिस्सा हो गए।


नीतीश के पाला बदलने के बाद भी जब सम्राट अपना मुरेठा नहीं उतार रहे थे, तब इसको लेकर विपक्षी दलों ने उनके ऊपर तंज भी किया था। नीतीश को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने का सपना टूटने के बाद थक हारकर आखिरकार सम्राट चौधरी ने भारी भरखम मुरेठा को उतार देना ही वाजिब समझा और मंगलवार को वह बीजेपी नेताओं के साथ अयोध्या कूच कर रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ साथ पार्टी के कई नेता उनके साथ अयोध्या पहुंचे और बुधवार को सम्राट चौधरी ने अपना मुरेठा रामलला को समर्पित कर दिया।


मुरेठा उतारने के बाद सम्राट चौधरी ने अपना मुंडन कराया और फिर सरयू नदी में डुबकी लगाकर एक नया संकल्प ले लिया। सम्राट ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 243 सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प लिया है। इसके बाद सम्राट बीजेपी नेताओं के साथ रामलला का दर्शन करने के बाद बिहार के लिए रवाना हो गए।


22 महीने बाद सम्राट चौधरी ने मुरेठा उतारा, अयोध्या में मुंडन कराकर ले लिया नया संकल्प