ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘जहां लालू की परछाई भी दिखेगी, वहां लोकतंत्र उनसे बाहर होगा’ सम्राट का दावा- इस बार महागठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा

PATNA: बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की चार सीटों पर वोटिंग हो रही है। चार सीटों पर वोटिंग को लेकर बीजेपी ने बड़ा दावा किया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया

‘जहां लालू की परछाई भी दिखेगी, वहां लोकतंत्र उनसे बाहर होगा’ सम्राट का दावा- इस बार महागठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की चार सीटों पर वोटिंग हो रही है। चार सीटों पर वोटिंग को लेकर बीजेपी ने बड़ा दावा किया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि पहले चरण की सभी चार सीटों के साथ साथ बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत होने जा रही है और इस बार महागठबंधन का खाता तक नहीं खुलेगा।


दरअसल, बिहार में पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई सीट पर मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच राजनीतिक दल दूसरे चरण की चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं और ताबड़तोड़ चुनावी रैली कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि बिहार में महागठबंधन का खाता नहीं खुलने जा रहा है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से साफ हो चुका है। बिहार की जनता सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी के साथ है और चुनाव का जो पहला रुझान दिख रहा है उससे स्पष्ट है कि जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना मैंडेट दे दिया है। बिहार के लोग नरेंद्र मोदी को ही फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, इसलिए किसी दूसरे का खाता बिहार में खुलने वाला नहीं है।


तेजस्वी यादव के कह कहने पर कि इसबार चौंकाने वाले रिजल्ट आएंगे, इसपर सम्राट ने कहा कि तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि जो कहता हूं वही करता हूं लेकिन वह सब फेल हो चुका है। जहां लालू प्रसाद की परछाई भी दिखेगी वहां लोकतंत्र उनसे बाहर दिखेगा।