ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

सम्राट का बड़ा बयान, कहा - नीतीश कुमार करेंगे तय BJP से रहेगा नाता या लालू के साथ रहेगी दोस्ती

PATNA : बिहार में आज जिस तरह से राजद सुप्रीमों लालू यादव और नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की वापसी को लेकर बयान दिया है। उसके बाद से बिहार की राजनीतिक सरगर्मी काफी

सम्राट का बड़ा बयान, कहा - नीतीश कुमार करेंगे तय BJP से रहेगा नाता या लालू के साथ रहेगी दोस्ती
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आज जिस तरह से राजद सुप्रीमों लालू यादव और नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की वापसी को लेकर बयान दिया है। उसके बाद से बिहार की राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। ऐसे में इस बढ़ती हुई सरगर्मी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने और गर्म कर दी है। सम्राट ने कहा है कि - यह नीतीश कुमार जी को तय करना है कि उन्हें भाजपा के साथ रहना है या राजद के साथ। उनके आलावा इसे तय करने की जवाबदेही किसी दूसरे की नहीं हो सकती है। 


दरअसल, सम्राट चौधरी राजधानी दिल्ली में भाजपा केंद्रीय टीम द्वारा बुलाई गई एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे, उसी दौरान जब उनसे पटना एअरपोर्ट पर सवाल किया गया कि - लालू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि - यह तो नीतीश कुमार जी को तय करना है कि उन्हें भाजपा के साथ रहना है या राजद के साथ।  यह चीज़ लालू जी तो नहीं तय कर सकते हैं। 


सम्राट ने कहा कि- यह नीतीश बाबू को तय करना है कि भाजपा के साथ गठबंधन में रहना है या राष्ट्रीय जनता दल के साथ।  यह लालू जी को तय नहीं करना है कि नीतीश कुमार किस गठबंधन के साथ रहेंगे। नीतीश बाबु ने अपनी सारी बातें रख दी है, जनता के बीच साफ़ संदेश जा चूका है तो फिर इसमें लालू जी को क्या तय करना है।  हकीकत तो यह है कि- लालू जी यह जान चुके हैं कि अब हमारा खाता नहीं खुलने वाला है, इसलिए कुछ भी बोले जा रहे हैं। 


उधर, तेजस्वी और राहुल गांधी के एक साथ जीप पर बैठने के सवाल पर सम्राट ने कहा कि - स्वाभाविक है दो भ्रष्टाचार के प्रतीक एक साथ हैं। एक बिहार की जनता को लूटने वाला हैं और दूसरा देश को लूटने वाला हैं और आज दोनों एक साथ है। नीतीश कुमार ने 18 वर्षों में बिहार के विकास के लिए काम किया है और आगे भी करेंगे।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता