ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics : सम्राट चौधरी का लालू यादव पर बड़ा हमला, कहा - अपने परिवार के अलावा किसी को भी आगे बढ़ाने की औकात नहीं

PATNA : बिहार की राजनीती में एक बार फिर सम्राट चौधरी सुर्ख़ियों में बन गए हैं। इस बार उनके सुर्ख़ियों में आने की वजह राजद सांसद और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के तरफ से दिया गया

 Bihar Politics : सम्राट चौधरी का लालू यादव पर बड़ा हमला, कहा - अपने परिवार के अलावा किसी को भी आगे बढ़ाने की औकात नहीं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीती में एक बार फिर सम्राट चौधरी सुर्ख़ियों में बन गए हैं। इस बार उनके सुर्ख़ियों में आने की वजह राजद सांसद और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के तरफ से दिया गया बयान है। मीसा ने यह कहा है कि सम्राट लालू यादव की गलती के वजह से आज नेता बने हैं वरना उनको कोई पूछने वाला नहीं था। इनके बाद अब इसको लेकर सम्राट ने अपने चीर-परचित अंदाज में जवाब दिया है। 


सम्राट ने साफ़-साफ़ कहा है कि मीसा जी को बोलने से पहले यह जान लेना चाहिए कि मेरी राजनीति में उत्पति उनके पिता लालू यादव के अत्याचार के खिलाफ ही हुई है। उनके अत्याचार की वजह से हम राजनीति में आए हैं। हम तो उनके खिलाफ जीत कर आए है। अब उनके और उनके परिवार के लोगों को ग़लतफ़हमी है तो इसका क्या ही जवाब दिया जा सकता है। 


सम्राट ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मेरा परिवार संघर्ष करके आया राजनीति में आया है। लालू यादव को पुरानी बातें इसलिए याद दिलाना चाहता हूं कि लाल यादव के साथ जब मेरा परिवार था तब उनको सत्ता में बढ़ाने का काम किया गया है। लालू यादव तो बिहार में भ्रष्टाचार से जाने जाते हैं। लेकिन हमने हजारों लाठियां खाई है। इतना ही नहीं मेरे घर तोड़ दिया गया। हमारे परिवार के  22 लोग निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया गया। वो तो हमने ह्यूमन राइट से केस जीता। इसलिए लालू प्रसाद यादव को यह आदत है। इसके अलावा लालू यादव की औकात सिर्फ अपने परिवार के लोगों को ही राजनीति में लाने का है.इसके अलावा वह किसी को भी नहीं ला सकते। 


इधर, नेता विपक्ष के तरफ से जारी आपराधिक डाटा को लेकर सम्राट ने कहा कि आप लोग हर दिन यह भी हैडलाइन देख रहे होंगे कि बिहार पुलिस की STF प्रतिदिन कार्रवाई कर रही है। लेकिन इसपर वह नहीं बोलेंगे। मुझे तो यह समझ नहीं आता कि अपराधिक लोगों को संरक्षण देने वाले लोग अपराध की बात किस मुंह से कर रहे हैं। लालू यादव का मतलब गुंडागर्दी, अपराधीकरण।