ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सामने आया तेजप्रताप का प्रकृति प्रेम, जब्त पक्षियों को पिंजरे से किया आजाद, चेहरे पर दिखी खुशी

PATNA : प्रकृति और पशु-पक्षियों से प्रेम रखने वाले लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव मंत्री पद मिलने के बाद से ही एक्शन मोड में हैं। तेजप्रताप लगातार अपने विभाग से जुड़े कार्यों की स

सामने आया तेजप्रताप का प्रकृति प्रेम, जब्त पक्षियों को पिंजरे से किया आजाद, चेहरे पर दिखी खुशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : प्रकृति और पशु-पक्षियों से प्रेम रखने वाले लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव मंत्री पद मिलने के बाद से ही एक्शन मोड में हैं। तेजप्रताप लगातार अपने विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने शनिवार को छापेमारी के दौरान जब्त किए गए 12 तोते और 8 मुनिया को मुक्त कर दिया। पक्षियों को आजाद करते वक्त तेजप्रताप के चेहरे पर एक अजीब सी खुशी देखने को मिली।


इसके बाद तेजप्रताप अचानक पटना विश्वविद्यालय पहुंच गए जहां उन्होंने डॉल्फिन रिसर्च सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस बीच वे बोरिंग कैनाल रोड में पक्षियों और जानवरों से संबंधित पालतू जानवरों की एक दुकान पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए, जहां से पांच तोते भी जब्त किए गए थे।


बता दें कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग का पदभार संभालने के बाद से ही तेजप्रताप यादव लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। तेजप्रताप कभी पटना के पार्क और तो कभी चिड़िया घर का निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं। बीते दिनों वे राजगीर भी पहुंचे थे जहां उन्होंने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया था।

टैग्स