ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह ने पदभार ग्रहण किया, गुलदस्ता देकर अधिकारी और कर्मचारियों ने किया स्वागत

PATNA : मंगलवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने के बाद नए मंत्रियों की तरफ से अपना कामकाज संभालने का सिलसिला जारी है. अपने-अपने विभाग में पहुंचकर नए मंत्री अपना कार्यभार संभा

सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह ने पदभार ग्रहण किया, गुलदस्ता देकर अधिकारी और कर्मचारियों ने किया स्वागत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मंगलवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने के बाद नए मंत्रियों की तरफ से अपना कामकाज संभालने का सिलसिला जारी है. अपने-अपने विभाग में पहुंचकर नए मंत्री अपना कार्यभार संभाल रहे हैं. इसी क्रम में आज सुभाष सिंह ने सहकारिता विभाग का पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. 


पदभार करने के बाद मंत्री सुभाष सिंह ने कहा कि सहकारिता मंत्री होने के नाते वह किसानों के लिए हर संभव काम करेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और नीतीश सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है, उनकी भी यह कोशिश रहेगी कि वे अपनी विभागीय जिम्मेदारी निभाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सपने को साकार कर सकें.


सुभाष सिंह ने कहा कि सहकारिता विभाग हमेशा किसानों के हित में काम करेगा. धान खरीद को लेकर किसानों के रजिस्ट्रेशन बंद होने की बात पर कहा कि उन्हें इस मामले में शिकायत मिली है. जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.