ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

शाहनवाज हुसैन और संजय जायसवाल की मुलाकात, केंद्रीय बजट पर हुई विस्तृत चर्चा

DESK: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल के बीच आज हुए मुलाकात में केंद्रीय बजट पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। वित्त मंत्री निर

 शाहनवाज हुसैन और संजय जायसवाल की मुलाकात, केंद्रीय बजट पर हुई विस्तृत चर्चा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल के बीच आज हुए मुलाकात में केंद्रीय बजट पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गये केंद्रीय बजट को भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिहाज से बेहतरीन माना जा रहा है।


माना यह भी जा रहा है कि बजट के प्रावधानों से पूरे देश में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था का विकास पहले की तुलना में और तेज गति से होगा। केंद्रीय बजट के प्रावधानों से बिहार को भी लाभ मिल सकता है। बजट में पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत रेल, रोड, हवाई कनेक्टिविटी व भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए बेहद अहम बिंदुओं को प्राथमिकता दिए जाने से बिहार में भी उद्योगों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है । ऐसे कई संभावनाओं को देखते हुए गुरुवार को बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल के बीच मुलाकात में विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई ।


बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत जो देश में 4 जगहों पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बनाए जाएंगे और 100 प्रधानमंत्री गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बनाकर लॉजिस्टिक्स सुविधा बढ़ाई जाएगी या कई हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार होगा, उन सबसे बिहार में भी उद्योगों व व्यापार के लिए किसी भी चीज को लाने ले जाने में लगने वाला समय काफी बचेगा और देश के दूसरे हिस्सों में मेड इन बिहार उत्पाद पहुंचाने में धन की भी काफी बचत होगी।


सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बजट में एमएसएमई सेक्टर को भी मजबूती प्रदान करने के लिए पूरा ध्यान दिया गया है जो कि पूरे देश के साथ-साथ बिहार की अर्थव्यवस्था की मजबूती लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के औद्योगिकीकरण में एमएसएमई सेक्टर की ही सबसे बड़ी भूमिका रहेगी और इसलिए केंद्र सरकार का बजट बिहार के लिए बहुत फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के साथ बिहार में उद्योगों के और विस्तार के साथ साथ इस विषय पर भी गंभीर चर्चा हुई कि केंद्र सरकार के बजट प्रावधानों का लाभ टेक्सटाइल, लेदर व अन्य कई सेक्टर्स में कैसे उठाया जा सकता है।

टैग्स