ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सदन में सवाल पूछने का मौका नहीं मिलने पर वेल में पहुंचा विपक्ष, हंगामे के बाद सदन से वॉक आउट किया; स्पीकर ने चेताया

PATNA: विधानसभा में गुरुवार को विपक्षी विधायकों ने स्पीकर पर आरोप लगाया कि उन्हें सवाल पूछने का मौका नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और वे

सदन में सवाल पूछने का मौका नहीं मिलने पर वेल में पहुंचा विपक्ष, हंगामे के बाद सदन से वॉक आउट किया; स्पीकर ने चेताया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विधानसभा में गुरुवार को विपक्षी विधायकों ने स्पीकर पर आरोप लगाया कि उन्हें सवाल पूछने का मौका नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन भारी हंगामा करने के बाद विपक्ष सदन से वॉक आउट कर गया।


दरअसल, सदन की कार्यवाही के बीच आरजेडी विधायकों ने स्पीकर पर आरोप लगाया कि स्पीकर उन्हें बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। इसके बाद आरजेडी विधायक ललित यादव समेत विपक्ष के कई विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने विपक्ष को रोकने की कोशिश की लेकिन विपक्षी सदस्य यह आरोप लगाते रहे कि स्पीकर उन्हें मौका नहीं दें रहे हैं इस लिए वह सदन में रहकर क्या करेंगे।


विपक्ष के आरोप पर स्पीकर नंदकिशोर यादव भड़क गए और विपक्षी विधायकों को सख्त लहजे में चेतावनी दे दी। स्पीकर ने कहा कि सदन नियम और कायदे कानून से चलता है। वेल में पहुंचकर हंगामा करने से किसी की कोई बात नहीं सुनी जाएगी। सदन नियमावली के अनुसार ही चलेगा किसी की मर्जी से सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। स्पीकर की बात सुनने के बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।