ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

‘सदन में प्रधानमंत्री ने सिर्फ ड्रामेबाजी और नौटंकी की..’, पीएम मोदी पर बिहारी बाबू का अटैक

PATNA: विपक्ष द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को सदन में गिर गया। अविश्वास प्रस्ताव पर तीन दिनों तक हुई बहस के बाद पीएम मोदी ने सरका

‘सदन में प्रधानमंत्री ने सिर्फ ड्रामेबाजी और नौटंकी की..’, पीएम मोदी पर बिहारी बाबू का अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विपक्ष द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को सदन में गिर गया। अविश्वास प्रस्ताव पर तीन दिनों तक हुई बहस के बाद पीएम मोदी ने सरकार का पक्ष रखते हुए विपक्ष को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है। पटना पहुंचे पटना साहिब के पूर्व सांसद और फिलहाल टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के भाषण को ड्रामेबाजी और नौटंकी करार दिया है।


टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सत्ताधारी दल की तरफ से जो कुछ कहा गया वह सही मायने में ड्रामेबाजी है। कुछ लोगों ने कुछ हद तक नौटंकी की है। मणिपुर जैसे गंभीर मसले पर अविश्वास प्रस्ताव का आना और उसके बाद सरकार की तरफ से उसके ऊपर गंभीरता पूर्वक बात नहीं करना और हंसी मजाक कर लोगों का मजाक उड़ाना कहीं से जायज नहीं है। 


उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीना से मणिपुर में बवाल हो रहा है लेकिन प्रधानमंत्री ने न तो जवाब दिया, न मणिपुर गए और ना ही वहां की समस्याओं का समाधान ही किया और जब मजबूरी में उनको बोलने के लिए लाया गया तो संसद में किस तरह से उन्होंने चर्चा किया और सदन में ड्रामा और नौटंकी हुई सभी लोगों ने देखा। 


बिहारी बाबू ने कहा कि कई बार तो लगा कि प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार करने सदन में पहुंचे हैं। मणिपुर से उनका और उनकी पार्टी का ज्यादा कुछ लेने देना नहीं है, ऐसा सदन के भीतर देखने को मिला। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रचार मंत्री की तरह सदन में बात कर रहे थे।