ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सदन में मंत्री से भिड़ गए BJP विधायक, भाजपा बोली- नीतीश को उपलब्धि के साथ नाकामी का भी क्रेडिट लेना होगा

PATNA: बिहार विधानसभा में गौशाला चुनाव को लेकर भारी हंगामा हुआ है। बिहार में गौशाला का चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव की तरफ से सदन में सवाल उठाया गय

सदन में मंत्री से भिड़ गए BJP विधायक, भाजपा बोली- नीतीश को उपलब्धि के साथ नाकामी का भी क्रेडिट लेना होगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में गौशाला चुनाव को लेकर भारी हंगामा हुआ है। बिहार में गौशाला का चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव की तरफ से सदन में सवाल उठाया गया। सरकार की तरफ से जवाब देते हुए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने ऐसा जवाब दिया कि सदन में हंगामा हो गया। बीजेपी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर अच्छे कामों को खुद की उपलब्धि बताते हैं तो सरकार की नाकामी का भी श्रेय उन्हें ही लेना होगा।


बीजेपी विधायक के आरोप के बाद मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि पिछले 15 सालों में बीजेपी सरकार में रहते हुए चुनाव नहीं करा सकी। हमारी सरकार अभी आई है, इस पत्र का जवाब जो अधिकारी नहीं देंगे कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि जो 15 सालों में नहीं हुआ वह अब होगा। 15 साल की बात सुनकर बीजेपी विधायक नंदकिशोर याद भड़क गए और कहा कि अभी जो सीएम हैं वहीं 15 साल पहले भी थे। बिहार की सडकें बनीं तो नंदकिशोर या प्रेम कुमार को श्रेय नहीं मिला। तब 15 सालों में चुनाव नहीं हुआ तो इसके लिए पशुपालन मंत्री नहीं बिहार के मुख्यमंत्री जवाबदेह हैं।


 इसपर कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जरूर नीतीश कुमार थे लेकिन विभागीय मंत्री बीजेपी के थे, उस वक्त बोली क्यों नहीं निकल रही थी। इसके बाद बीजेपी विधायक और सत्ता पक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। जिस पर स्पीकर ने रोका तो बीजेपी विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामे के बढ़ता देख स्पीकर ने कहा कि समझ रहा हूं कि आप लोग क्या करना चाहते हैं। जिसके बाद सदन में हंगामा और भी बढ़ गया और बीजेपी विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंच गए। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही चलती रही। जिसके बाद बीजेपी विधायक सदन से वॉकआउट कर गए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता