ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सदन में लापरवाही देख नीतीश ने किया अलर्ट, मंत्री से लेकर स्पीकर तक झेंप गए

PATNA : बिहार विधानमंडल में बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान विपक्ष लगातार हमलावर है. मंगलवार को राज्‍यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने नीतीश सर

सदन में लापरवाही देख नीतीश ने किया अलर्ट, मंत्री से लेकर स्पीकर तक झेंप गए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल में बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान विपक्ष लगातार हमलावर है. मंगलवार को राज्‍यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया. कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाने का निर्देश स्वास्थ्य सचिव को दिया गया है. 


मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि वैक्सीन होने के बावजूद भी सरकार लगातार लोगों से मास्क का प्रयोग करने की अपील कर रही है. उन्होंने सदन में सदस्यों को मास्क नहीं लगाता देखकर टोक दिया और कहा कि आज सदन में बैठे कई साथी भी मास्क का इस्तेमाल करते नहीं दिख रहे हैं. इतने में विधानसभा अध्यक्ष जिन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था, उन्होंने भी तुरंत अपने चहरे पर मास्क लगा लिया. इतना ही नहीं खुद नीतीश कुमार के मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री के मास्क लगाने की बात सुनकर मास्क पहन लिया. 


नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जबतक कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है तबतक हाथों को बार-बार धोना और मास्क और ढाल बना कर रखने की आवश्यकता है. जबतक हम खुद सजग नहीं होने तबतक कोरोना से इस लड़ाई में जीतना मुश्किल है.