ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सदन के अंदर BJP का बड़ा आरोप, बोले विजय सिन्हा .. विधानसभा में सत्तापक्ष के लोग दे रहे गाली, हुआ भारी हंगामा

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र के 9 वें दिन प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा के तरफ से सत्ता पक्ष पर एक बड़ा आरोप लगाया गया। भाजपा के तरफ से कहा गया कि सत्ता पक्ष की तरफ से उन्हें गालियां दी जा रही

सदन के अंदर BJP का बड़ा आरोप, बोले विजय सिन्हा .. विधानसभा में सत्तापक्ष के लोग दे रहे गाली, हुआ भारी हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र के 9 वें दिन प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा के तरफ से सत्ता पक्ष पर एक बड़ा आरोप लगाया गया। भाजपा के तरफ से कहा गया कि सत्ता पक्ष की तरफ से उन्हें गालियां दी जा रही है। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गई यह दान मामला काफी बढ़ गया और स्थिति इतनी खराब हो गए कि सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।


दरअसल, बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान भाजपा में विधायक लखिन्द्र पासवान ने कहा कि उन्हें सत्ता पक्ष की तरफ से गालियां दी जा रही है जोकि कतई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अध्यक्ष के निर्देशानुसार विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी उनका समर्थन देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष की तरफ से अपशब्द और गालियां की भाषा का प्रयोग किया जाता है विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जिसके बाद राजद और भाजपा के सदस्य आमने सामने खड़े हो गए विवाद इतना बढ़ गया कि सदन के स्पीकर को कार्यवाही 2:00 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।


वहीं, इस पुरे मामले को लेकर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि सदस्य लखिन्द्र पासवान ने गलत किया। उन्होंने माइक तोड़ दिया है।  इस पर उचित कार्रवाई की जायेगी। इस पर विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा खड़े हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।  यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।