ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

रूपौली विधानसभा उपचुनाव: आज थम जाएगा प्रचार का शोर, अंतिम दिन RJD ने झोंकी ताकत, बीमा भारती के लिए रैली करेंगे तेजस्वी

PATNA: रूपौली में होने वाले उपचुनाव के लिए एनडीए और महागठबंधन ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। दोनों के लिए ही रूपौली की सीट नाक की लड़ाई बन गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

रूपौली विधानसभा उपचुनाव: आज थम जाएगा प्रचार का शोर, अंतिम दिन RJD ने झोंकी ताकत, बीमा भारती के लिए रैली करेंगे तेजस्वी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रूपौली में होने वाले उपचुनाव के लिए एनडीए और महागठबंधन ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। दोनों के लिए ही रूपौली की सीट नाक की लड़ाई बन गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया था। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तेजस्वी यादव पार्टी प्रत्याशी बीमा भारती के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।


दरअसल, पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से विधायक रहीं बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया था। पूर्णिया सीट से जब जेडीयू से टिकट नहीं मिला तो वह आरजेडी की शरण में चली गईं थी। पूर्णिया सीट से आरजेडी ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया था लेकिन पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर लालू का खेल खराब कर दिया और पूर्णिया सीट से शानदार जीत दर्ज की।


लोकसभा चुनाव से पहले बीमा भारती के विधायकी से इस्तीफा देने के बाद रूपौली की विधानसभा सीट खाली हो गई है, जिसपर अब चुनाव होना है। पूर्णिया से लोकसभा चुनाव हार चुकी बीमा भारती को लालू ने फिर से रूपौली सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि एनडीए की तरफ से जेडीयू के कलाधर मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है।आगामी 10 जुलाई को रूपौली विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होनी है।


आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है ऐसे में आरजेडी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। तेजस्वी यादव आज बीमा भारती के लिए वोट मांगने रूपौली जाएंगे। इस उपचुनाव में रुपौली में तेजस्वी की यह पहली और आखिरी रैली है। तेजस्वी रूपौली के भवानीपुर स्थित बलदेव हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर बीमा भारती के लिए मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे।