ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रूडी के एम्बुलेंस पर घिरी नीतीश सरकार, तेजस्वी ने पूछा.. यही शराबबंदी है क्या?

PATNA: BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी के फंड से दिए गए एंबुलेंस में शराब बरामद होने के बाद अब नीतीश सरकार की एक बार फिर से फजीहत हो रही है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद सांसद फंड से च

रूडी के एम्बुलेंस पर घिरी नीतीश सरकार, तेजस्वी ने पूछा.. यही शराबबंदी है क्या?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी के फंड से दिए गए एंबुलेंस में शराब बरामद होने के बाद अब नीतीश सरकार की एक बार फिर से फजीहत हो रही है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद सांसद फंड से चलने वाले एंबुलेंस के अंदर शराब की डिलीवरी की खबर सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल खड़े किए हैं। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जिन लोगों ने शराबबंदी लागू किया और जिनके ऊपर इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी है। यह सवाल उनसे किया जाना चाहिए कि आखिर एक सांसद के फंड से चल रही एंबुलेंस में शराब कैसे पाई गई। तेजस्वी ने कहा कि हम बोलेंगे तो लोग को दूसरी जगह ले जाएंगे।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी और कानून के दावों के बीच जो हकीकत है वह जनता देख रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का भट्ठा बैठा दिया है। नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार बीजेपी के दबाव में हैं। तेजस्वी ने कहा कि यह तो नीतीश कुमार जी ही बता सकते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि बिहार में शराबबंदी के सारे दावे खोखले हैं। बिहार में सरकार की तरफ से यह दावे किए जाते हैं कि वह ना तो किसी को सताती है और ना बचाती है। दरअसल वह जुमला के सिवाय और कुछ भी नहीं।


तेजस्वी यादव ने किसानों की स्थिति को लेकर भी नीतीश सरकार को घेरा है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में खाद के बगैर किसान मर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार बेवजह जनता दरबार का दिखावा करते हैं। नीतीश कुमार ने कहा था कि कोर्ट का स्टे अगर हट जाए तो वह राज्य में इंजीनियर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर देंगे लेकिन नीतीश केवल ढकोसला कर रहे हैं।