ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

RSS को बैन करने की मांग पर भड़के गिरिराज, कहा- लालू कह सकते हैं कि वह PFI के सदस्य हैं?

PATNA : देश में PFI पर बैन लगाए जाने के बाद बिहार में सियासत तेज़ हो गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी इस कार्रवाई के लिए बीजेपी पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि पीए

RSS को बैन करने की मांग पर भड़के गिरिराज, कहा- लालू कह सकते हैं कि वह PFI के सदस्य हैं?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में PFI पर बैन लगाए जाने के बाद बिहार में सियासत तेज़ हो गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी इस कार्रवाई के लिए बीजेपी पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि पीएफआई (PFI) के बाद अब आरएसएस (RSS) पर भी बैन लगाया जाए। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है, हम गर्व से कह सकते हैं कि हम आरएसएस के स्वयंसेवक हैं, लेकिन क्या लालू यादव कह सकते हैं कि वह PFI के सदस्य हैं?




गिरिराज सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लालू यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है,' हमे आरएसएस का स्वयंसेवक होने पर गर्व है,क्या लालू यादव कह सकते हैं कि वह PFI के सदस्य हैं?  बिहार में उनकी सरकार है, हिम्मत है तो बिहार में आरएसएस को बैन कर दो।'




आपको बता दें, बुधवार को केंन्द्र सरकार ने पीएफआई (PFI) को पांच सालों तक बैन कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद महागठबंधन की अलग-अलग पार्टियां बीजेपी पर सवाल खड़ा कर रही है। वहीं, बीजेपी भी पलटवार करने से पीछे नहीं हट रही है। अब गिरिराज सिंह ने लालू को बड़ी चुनौती दे दी है कि वे अगर पीएफआई (PFI) का विरोध कर रहे हैं तो पहले बताएं कि मैं पीएफआई का सदस्य हूं। 

टैग्स