ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

RLSP ने 59 चीनी एप्स बैन करने के फैसले का किया स्वागत, केंद्र सरकार के फैसले की तारीफ

PATNA: आरएलएसपी ने 59 चीनी एप्स बैन करने के केंद्र सरकार के फैसला का स्वागत किया है. प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चाइना के 59 एप्स को बैन करने क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: आरएलएसपी ने 59 चीनी एप्स बैन करने के केंद्र सरकार के फैसला का स्वागत किया है. प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चाइना के 59 एप्स को बैन करने का निर्णय एकदम सही है और स्वागत योग्य है.

अभिषेक ने कहा कि हाल के दिनों में भारत और चाइना के बॉर्डर पर जो तनाव है वह सही नहीं है. गलवान घाटी में भारतीय सेना ने अपने वीर जवानों को खोया है. चाइना की तरफ से जो भी गतिरोध है वह सही नहीं है और इन सब से उनकी मानसिकता उजागर होती है. लेकिन भारत देश और भारत की सेना कमजोर नहीं है. हम हर विदेशी ताकत को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है. यह मामला राजनीति से ऊपर है और पूरा देश भारत की सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है.

अभिषेक ने कहा कि चाइना को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए चाइनीज कंपनी के टेंडर्स को रद्द करना और उनके द्वारा बनाए गए एप्स को भारत में बैन करना उन्हें आईना दिखाने जैसा कदम है. केंद्र सरकार को और भी कड़े कदम उठाने चाहिए.