ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

RLJP का तेजस्वी पर बड़ा आरोप, श्रवण अग्रवाल बोले.. गुंडे-अपराधियों के संरक्षक हैं नेता प्रतिपक्ष

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने तेजस्वी यादव को गुंडे, अपराधियों और शराब माफियाओं का हिमायती बताया है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार क

RLJP का तेजस्वी पर बड़ा आरोप, श्रवण अग्रवाल बोले.. गुंडे-अपराधियों के संरक्षक हैं नेता प्रतिपक्ष
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने तेजस्वी यादव को गुंडे, अपराधियों और शराब माफियाओं का हिमायती बताया है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे तेजस्वी यादव बिहार में गुंडा राज कायम करना चाहते हैं. बिहार की राजनीति का अपराधीकरण करने वाली पार्टी के युवराज को अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं हैं.


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि राजद जंगल राज समर्थकों का संगठित स्वरूप है. अपहरण, फिरौती और अपराध लालू-राबड़ी के शासन काल में एक स्थापित उद्योग के रूप में विकसित था. उस वक्त एक अणे मार्ग से अपराधियों को संरक्षण मिलता था. लालू यादव अपराध यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर थे. आज भी तेजस्वी यादव अपराधी, बालू माफिया, शराब माफिया को संरक्षण देते हैं. नीतीश राज में अपहरण, अपराध और फिरौती उद्योग बंद होने और जातीय संघर्ष खत्म होने से जंगलराज के युवराज परेशान हैं.


उन्होंने कहा कि राजद का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में 15 साल पुराने बिहार की दागदार तस्वीर उभरती है. उस वक्त राजद के द्वारा अपराधियों के लिए  प्रशिक्षण शिविर चलाया जाता था. प्रशिक्षित अपराधी सूबे में अपराध को अंजाम देते थे. बिहार में जंगलराज के उस दौर ने बिहार की छवि और तरक्की दोनों को काफी नुकसान पहुंचाया. बिहारियों का मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन नीतीश कुमार के 16 साल के सुशासन में बिहार उस बुरे दौर से बाहर निकलने में कामयाब रहा है.