ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

RJD सुप्रीमो लालू यादव की बढ़ी मुसीबत, अब स्पेशल जज करेंगे सुनवाई

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. दरअसल लालू के खिलाफ चारा घोटाला मामले में जिन मुकदमों की सुनवाई हो रही

RJD सुप्रीमो लालू यादव की बढ़ी मुसीबत, अब स्पेशल जज करेंगे सुनवाई
First Bihar
3 मिनट

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. दरअसल लालू के खिलाफ चारा घोटाला मामले में जिन मुकदमों की सुनवाई हो रही है. उसके लिए स्पेशल जज की तैनाती की गई है. लालू के खिलाफ तकरीबन आधा दर्जन मामलों की सुनवाई अब स्पेशल जज करेंगे. स्पेशल जज की तैनाती के बाद लालू यादव से जुड़े मामलों में सुनवाई तेज होगी और आरजेडी सुप्रीमो की परेशानी बढ़ सकती है.


यह सारे मामले पटना सिविल कोर्ट में लंबित है. पटना हाई कोर्ट ने सिविल कोर्ट पटना में लंबित चारा घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए पटना के अपर जिला जज 12 सह सीबीआई के विशेष जज प्रजेश कुमार को इस सुनवाई के लिए अधिकृत किया है. पटना हाई कोर्ट ने जो आदेश जारी किया है, उसके मुताबिक जज राजेश कुमार सिर्फ चारा घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे.


आदेश में यह भी कहा गया है कि उनके न्यायालय में लंबित अन्य मामलों को किसी दूसरे न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया जाए. पटना हाईकोर्ट ने यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जारी किया है.



आपको बता दें कि पटना सिविल कोर्ट में चारा घोटाले से जुड़े लगभग 6 मामले लंबित हैं. इन मामलों में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अभियुक्त बनाया गया है. भागलपुर जिले के बांका ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद के अलावा कई अन्य नेता भी अभियुक्त हैं इन आधा दर्जन मामलों में कई सीनियर अधिकारियों को भी अभियुक्त बनाया गया है.


साल 1996 में यह मामले दर्ज किए गए थे सीबीआई कोर्ट ने 2012 में लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ 31 लोगों के खिलाफ फर्जी बिलों के आधार पर बांका और भागलपुर ट्रेजरी से 46 लाख की अवैध निकासी के मामले में आरोप तय किया था.