ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, कहा- जल्द स्वस्थ होने की करते हैं कामना

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत जानने के लिए जमुई सांसद चिराग पासवान पटना के पारस अस्पताल पहुंचे। इससे पहले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और बिहार के प

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, कहा- जल्द स्वस्थ होने की करते हैं कामना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत जानने के लिए जमुई सांसद चिराग पासवान पटना के पारस अस्पताल पहुंचे। इससे पहले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी लालू से मिलने पारस अस्पताल आए थे। चिराग पासवान ने लालू यादव से मुलाकात कर उनकी तबीयत के बारे में जाना।


बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव यादव के कंधे में फ्रैक्चर के बाद उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद लोग मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रहे है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी मिलने पहुंचे थे। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान भी लालू से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप से भी मिले। दोनों भाई पारस अस्पताल में मौजूद थे। इस दौरान उनके बीच बातचीत भी हुई।


लालू से मिलने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि लालू जी उनके अभिभावक की तरह हैं उनके पिता तुल्य रहे हैं। उन्होंने इशारा करके मुझे अंदर बुलाया बताए कि अब ठीक हूं। चिराग ने कहा कि इतना कष्ट में होने के बावजूद जिस तरीके से वे साहस दिखा रहे हैं। हमे पूरा विश्वास है कि जल्द से जल्द स्वस्थ होकर वे घर आएंगे। हम भी दुआ करते हैं कि वे स्वस्थ जल्द स्वस्थ होकर घर आए।

टैग्स