ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

‘न कोई नाराज है न किसी तकलीफ में है’ RJD से रिश्तों में खटास पर JDU ने दी सफाई, नाराजगी को सिरे से नकारा

PATNA: बिहार की सियासत में पिछले एक महीने से जेडीयू और आरजेडी के रिश्तों के बीच खटास की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। चर्चा है कि नीतीश कुमार लालू और तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे ह

‘न कोई नाराज है न किसी तकलीफ में है’ RJD से रिश्तों में खटास पर JDU ने दी सफाई, नाराजगी को सिरे से नकारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में पिछले एक महीने से जेडीयू और आरजेडी के रिश्तों के बीच खटास की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। चर्चा है कि नीतीश कुमार लालू और तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे हैं। मकर संक्रांति के भोज में भी राबड़ी आवास पर लालू-नीतीश में दूरियां नजर आई थीं। रिश्तों में दूरियों की खबर आने के बाद जेडीयू की तरफ से सफाई आई है। जेडीयू ने कहा है कि हमारे दल में कोई नाराज नहीं है और ना ही किसी बात की तकलीफ है।


सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी ने दावा किया है कि इंडी गठबंधन में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं हैंष उन्होंने कहा कि नाराज कौन है ये मीडिया के लोग से ही पता चलता है। हमारी पार्टी में न कोई नाराज है न किसी तकलीफ में है। चीजें जल्दी तय हो ये अच्छी बात होती है, सीट शेयरिंग जल्दी होता तो अच्छा होता। सबलोग लगे हैं, हमारे गठबंधन में कोई नाराज नहीं है। हमारे गठबंधन का स्वरूप अलग है, आरजेडी के साथ कांग्रेस और वामपथी के साथ समझौता था वो पहले से साथ है और उन लोगों का हो गया होगा।जेडीयू अभी कर्पूरी जयंती की तैयारी कर रही है।


वहीं आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र के यह कहने पर कि लालू प्रसाद के आशीर्वाद से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए हैं, इस पर विजय चौधरी ने कहा कि हमारा गठबंधन लालू प्रसाद की पार्टी के साथ हुआ है। वहीं संयोजक पद ठुकराने पर कहा कि हमलोग शुरू से कह रहे हमें कोई पद नहीं चाहिए। जेडीयू किसी पद की आकांक्षी नही है। 


राम मंदिर उन्होंने कहा कि हमे सूचना नहीं है कि आमंत्रण आया है की नहीं। मंदिर बना है वहां किसी को जाने से रोका नहीं गया है।राम मंदिर अभी ही जाना जरूरी थोड़ी है। राम मंदिर मेरे आवास पर भी है आइए आपलो राम जी से मिलवा देंगे। नीतीश कुमार की भूमिका इंडिया गठबंधन में क्या है वो पूरे देश के लोग जानते हैं। उन्हीं के द्वारा इसकी शुरुआत हुई है, इतने के बाद उनकी भूमिका क्या जानना। हर आदमी इनकी भूमिका जनता है।