ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

RJD प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी, 21 सितंबर को होगा नए अध्यक्ष के लिए मतदान

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी द्वारा सभी राज्य ईकाईयों के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्र

RJD प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी, 21 सितंबर को होगा नए अध्यक्ष के लिए मतदान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी द्वारा सभी राज्य ईकाईयों के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्रम को अधिसूचित कर दिया गया है। पार्टी के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि 16 सितम्बर को जिला स्तर तक सभी ईकाईयों का चुनाव संपन्न हो जाएगा। इसके बाद 17 सितम्बर को सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में राज्य परिषद के सदस्यों की लिस्ट का तदर्थ प्रकाशन कर दिया जायेगा।




गगन ने बताया कि 18 सितम्बर को सदस्यता से जुड़े आपत्ति प्राप्त की जायेगी और उसी दिन उसका निराकरण कर राज्य परिषद के सदस्यों की सूची का अन्तिम प्रकाशन कर दिया जायेगा। 19 सितम्बर को 10.00 बजे से 2.00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा और उसी दिन नामांकन पत्र की जांच कर वैद्य पाये गये उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 20 सितम्बर को 10.00 बजे से 1.00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन 2.00 बजे उम्मीदवारों की अन्तिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 




21 सितम्बर 2022 को राजद के नवनिर्वाचित राज्य परिषद की बैठक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में होगी और जरुरत पड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए 3 बजे तक मतदान कार्य होंगे और 3.00 बजे से 5.00 तक काउंटिंग होगी और रिजल्ट जारी किए जाएंगे। 

टैग्स