ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

राज्य से आरजेडी को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें बिहार की जनता, विजय सिन्हा बोले..राजद मुक्त बिहार, अपराध और भ्रष्टाचार समापन की शुरूआत

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि राज्य में अपराधी और भ्रष्टाचारी का प्रशिक्षण, संरक्षण एवं मनोबल बढ़ाने में राजद की भूमिका अहम है

राज्य से आरजेडी को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें बिहार की जनता, विजय सिन्हा बोले..राजद मुक्त बिहार, अपराध और भ्रष्टाचार समापन की शुरूआत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि राज्य में अपराधी और भ्रष्टाचारी का प्रशिक्षण, संरक्षण एवं मनोबल बढ़ाने में राजद की भूमिका अहम है। राजनीति का अपराधीकरण और इन तत्वों को सदन में भेजने में राजद का कोई जोड़ नहीं है।


उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता इस बात से अवगत है कि 1990 से शुरू किये गये इनके कारनामों के कारण बिहार हत्या, अपहरण, बलात्कार, लूट जैसे अपराधों में सरगना बन गया। राज्य के अन्दर और बाहर प्रतिष्ठा गिरी और लोग पलायन करने लगे। जातीय उन्माद आपराधिक रूप धारण कर लिया। अपराधियों का सम्मान सत्ता के द्वारा सड़क से सदन तक पहुँचाया। आतंकवादी, उग्रवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी सभी को सत्ता में भागीदार बनाने में राजद की बड़ी उपलब्धि रही। नेता प्रतिपक्ष अपने माता-पिता के कारनामों की निन्दा कर सुधार करेंगे, यह संकल्प लें।


उन्होंने कहा कि राजद की संस्कृति में भ्रष्टाचार और अपराध की जमीन्दारी बढ़ाने की मानसिकता है। एन.डी.ए. के शासन काल में 2005 से 2010 के बीच बिहार में अपराधियों पर अंकुश लगा दिया गया। पर 2010 से 2024 की अवधि में दो-दो बार सत्ता में आये और अपराधियों को पुनर्जीवित कर दिया और सुधार का अवसर खो दिया।


विजय सिन्हा ने कहा कि राजद मुक्त बिहार होने पर ही बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार के समापन की शुरूआत होगी। इसके लिये राज्य की जनता को संकल्प लेना होगा और राज्य से राजद को उखाड़ फेंकना होगा।