ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

‘पहली बार किसकी कृपा से CM बने थे लालू? भाजपा सूर्य और ये लोग भगजोगनी’ RJD पर BJP का पलटवार

PATNA: लालू प्रसाद के करीबी विधायक भाई बीरेंद्र ने पिछले दिनों कहा था कि बीजेपी, जेडीयू और कांग्रेस के नेता लालू प्रसाद की राजनीतिक पैदाइश हैं। आरजेडी विधायक के इस बयान पर बीजेपी क

‘पहली बार किसकी कृपा से CM बने थे लालू? भाजपा सूर्य और ये लोग भगजोगनी’ RJD पर BJP का पलटवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लालू प्रसाद के करीबी विधायक भाई बीरेंद्र ने पिछले दिनों कहा था कि बीजेपी, जेडीयू और कांग्रेस के नेता लालू प्रसाद की राजनीतिक पैदाइश हैं। आरजेडी विधायक के इस बयान पर बीजेपी के फायर ब्रांड विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने पलटवार किया है। बीजेपी विधायक ने कहा है कि भाई बीरेंद्र के आका लालू प्रसाद पहली बार बीजेपी की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। बीजेपी सूर्य है और ये लोग भगजोगनी हैं।


हरिभूषण ठातुर बचौल ने कहा कि जिस वक्त भाई बीरेंद्र का जन्म भी नहीं हुआ था उस वक्त भी बीजेपी थी। बीजेपी उस वक्त जनसंघ के नाम से जानी जाती थी। देशहित में जनसंघ ने जनता पार्टी में विलय कर लिया था। और भाई बीरेंद्र के आका लालू बीजेपी के सहयोग से ही पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। नीतीश कुमार को भी बीजेपी ने ही पांच बार बिहार का सीएम बनाया। बीजेपी सूर्य है और ये लोग भगजोगनी हैं। भाई बीरेंद्र के आराध्य लालू प्रसाद क्या हैं और कहां हैं यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है।


वहीं बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों पर बचौल ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी मस्त हैं। दारोगा और पुलिसकर्मियों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। बिहार में जब दारोगा और पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। बिहार में कारोबारियों का बुरा हाल है, लगातार बैंक लूट की घटनाएं हो रही हैं। अपराधियों की सरकार में बदमाशों का बोलबाला है। बिहार में जब डबल इंजन की सरकार 2025 में बन जाएगी तब उनका जगह कब्र में या शमशान में होगा, या उन्हें बिहार छोड़कर भागना पड़ेगा। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता