ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

RJD नेताओं की आज दीदी से मुलाकात, सिद्दीकी और श्याम रजक ममता से मिलेंगे

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत खराब होने और तेजस्वी यादव की व्यस्तता को देखते हुए पार्टी के दो बड़े नेता मिशन बंगाल के लिए कुछ कर चुके हैं। आरजेडी के राष्ट्रीय प्

RJD नेताओं की आज दीदी से मुलाकात, सिद्दीकी और श्याम रजक ममता से मिलेंगे
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत खराब होने और तेजस्वी यादव की व्यस्तता को देखते हुए पार्टी के दो बड़े नेता मिशन बंगाल के लिए कुछ कर चुके हैं।  आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी और राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक कोलकाता दौरे पर हैं और आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से उनकी मुलाकात होगी। यह दोनों नेता तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल में रहने वाले हैं। 


ममता बनर्जी से आरजेडी नेताओं की मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेगी। हालांकि ममता दीदी से आज होने वाली मुलाकात के बाद यह साफ हो पाएगा कि आरजेडी क्या बंगाल की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी या नहीं। तेजस्वी बयादव पहले ही कह चुके हैं कि बीजेपी को मात देने के लिए उनकी पार्टी ममता बनर्जी के साथ खड़ी है। 


3 दिनों तक पश्चिम बंगाल में रहने के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक असम के लिए रवाना हो जाएंगे। यह दोनों नेता 3 फरवरी को गुवाहाटी पहुंचेंगे जहां ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से इनकी मुलाकात होगी। रविवार को कोलकाता पहुंचने के बाद सिद्दीकी और श्याम रजक ने वहां कई नेताओं से मुलाकात की है। दरअसल आरजेडी यह देखना चाहती है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उसके लिए क्या संभावना हो सकती है। बदरुद्दीन अजमल से होने वाली मुलाकात को भी अहम माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल में जब लेफ्ट की सरकार हुआ करती थी उस दौर में आरजेडी एक उम्मीदवार को चुनाव में जीत मिली थी। साल 2006 से 2011 के बीच पश्चिम बंगाल में आरजेडी का एक विधायक भी था।

टैग्स