ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

RJD नेता मिथिलेश विजय VIP में हुए शामिल, BJP और JDU के रिश्ते पर सहनी ने कह दी बड़ी बात

PATNA: आरजेडी के कोसी प्रक्षेत्र के नेता मिथिलेश विजय यादव मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी में शामिल हो गए। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता

RJD नेता मिथिलेश विजय VIP में हुए शामिल, BJP और JDU के रिश्ते पर सहनी ने कह दी बड़ी बात
First Bihar
3 मिनट

PATNA: आरजेडी के कोसी प्रक्षेत्र के नेता मिथिलेश विजय यादव मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी में शामिल हो गए। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सहनी ने वीआईपी को सभी जाति की पार्टी बताया। 



बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि मिथिलेश विजय और उनके समर्थकों के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने राजद के तोड़ने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। पार्टी की विचारधारा को लेकर लोगों में आकर्षण है। साहनी ने ये भी कहा कि बीजेपी सहारे के बिना बिहार में नहीं जीत सकती। वीआईपी भले ही आज एनडीए में नहीं है, लेकिन हम नीतीश कुमार के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद के विचारों के वे प्रशंसक रहे हैं। 



पत्रकारों द्वारा दो नाव की सवारी करने के प्रश्न के उत्तर में सहनी ने कहा कि वीआईपी दो नावों पर नहीं अपनी नाव लेकर चल रही है। वीआईपी का नाव चुनाव चिन्ह भी है। उन्होंने कहा कि आज संसद जैसे लोकतंत्र के मंदिर में विपक्षियों की आवाज दबाई जा रही है। सीबीआई, ईडी के माध्यम से विपक्ष के लोगों या सरकार की आलोचना करने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार भी भाजपा से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा का समय अब चला गया, लोग सब पहचान गए। 



इस दौरान सहनी ने मोकामा विधानसभा उपचुनाव में मजबूती से चुनाव लडने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वे समान विचारधारा की पार्टियों के साथ है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले मिथिलेश विजय यादव ने भी कहा 'सन ऑफ मल्लाह'  मुकेश सहनी की पार्टी की विचारधारा मुझे सामाजिक कार्यों के ज्यादा करीब लगती है। इस कारण मैने अपने समर्थकों से आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि कोसी के लिए वे पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।



आपको बता दें, मिथिलेश विजय राजद के सलखुआ प्रखंड के अध्यक्ष और राजद पंचायती प्रकोष्ठ के सहरसा जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनके साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सहरसा युवा जिला अध्यक्ष हरिमचंद यादव, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, पूर्व जिला पार्षद, महिषी गणेश निषाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।