ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIG BREAKING : RJD नेता के घर ED की छापेमारी, आय से अधिक संपति का मामला

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आई है जहां राजद नेता के घर ईडी की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी राजद नेता अबू दोजाना के घर पर चल रही है।<p

BIG BREAKING : RJD नेता के घर ED की छापेमारी, आय से अधिक संपति का मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आई है जहां राजद नेता के घर ईडी की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी राजद नेता अबू दोजाना के घर पर चल रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के हारून नगर में ईडी की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी आय से अधिक संपति मामले में की जाने की बात कही जा रही है।इसके साथ ही यह मामला कोचर बंधु से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई भी जानकारी ईडी  के अधिकारियों के तरफ से नहीं दी गई है। फिलहाल अबू दोजाना के कई ठिकानो पर रेड चल रही है। इसके आलावा  इनके ऑफिस में भी छापेमारी चल रही है।


मालुम हो कि,अबु दोजाना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं। वे सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं। ऐसा कहा जाता है कि पटना के सगुना मोड़ में बन रहे बिहार के सबसे बड़े मॉल का काम अबु दोजाना ही देख रहे थे। यह मॉल लालू परिवार का बताया जाता था। हालांकि, वर्तमान में निर्माण कार्य पर रोक है।


जानकारी हो कि, इससे पहले जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में CBI की टीम सोमवार सुबह से लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पहुंची। करीब साढ़े 4 घंटे तक CBI के अफसर आवास पर रहे। राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद टीम यहां से निकल गई। दिल्ली में मंगलवार को लालू यादव और मीसा भारती से पूछताछ की गई। इसके बाद अब आज यानि शुक्रवार को ईडी की टीम ने राजद नेता के घर रेड कर रही है।


आपको बताते चलें कि, इस पहले ही भी अबू दोजाना के के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी 2018 में हो चुकी है। उस समय बताया गया था कि अबू दोजाना की निर्माण कंपनी मेसर्स मेरिडियन कंस्ट्रक्शन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ही लालू प्रसाद यादव के स्वामित्व वाले मॉल का निर्माण करवा रही थी,पर शिकायत के बाद ईडी ने इस मॉल के निर्माम पर रोक लगवा दी थी।