ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

1st Bihar Exclusive : कोरोना के नाम पर MP लैड खत्म किये जाने को RJD ने तुगलकी फरमान बताया, विधायको के वेतन कटौती पर एतराज नहीं

PATNA : देश में कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में कटौती का फैसला किया केंद्र सरकार ने एमपी लैंड फंड को भी खत्म कर दिया है लेकिन अब आरजेड

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में कटौती का फैसला किया  केंद्र सरकार ने एमपी लैंड फंड को भी खत्म कर दिया है लेकिन अब आरजेडी केंद्र सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जता रही है। आरजेडी में केंद्र सरकार के इस फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया है। 


आरजेडी विधायक और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि केंद्र सरकार ने जिस तरह एमपी लैड फंड को खत्म किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाई ने कहा है कि अपने संसदीय क्षेत्र को लेकर सांसदों की जिम्मेदारियां होती है लेकिन केंद्र सरकार ने जिस तरह फंड खत्म करने का फैसला किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 


आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि उन्हें या उनकी पार्टी को इस बात पर कोई ऐतराज नहीं कि सांसदों और विधायकों के वेतन में कटौती कर कोरोना तो मुकाबला के लिए राशि खर्च की जाए। बिहार में भी अगर ऐसा फैसला होता है तो उन्हें एतराज में ही होगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह सांसदों के फंड में कटौती की है वह बेहद दुखद है। भाई वीरेंद्र ने कहा है कि सांसदों और विधायकों की अपनी जिम्मेदारियां होती हैं लिहाजा उनके फंड में कटौती नहीं की जानी चाहिए।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता