ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गोहिल को RJD का करारा जवाब : तेजस्वी के बगैर डूब जाएगी कांग्रेस, किसके इशारे पर महागठबंधन तोड़ रहे कांग्रेसी?

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने जो नसीहत दी है उस पर अब आरजेडी ने पलटवार किया है. तेजस्वी यादव को गुमराह बताए जाने पर आरजेडी भड़की

गोहिल को RJD का करारा जवाब : तेजस्वी के बगैर डूब जाएगी कांग्रेस, किसके इशारे पर महागठबंधन तोड़ रहे कांग्रेसी?
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने जो नसीहत दी है उस पर अब आरजेडी ने पलटवार किया है. तेजस्वी यादव को गुमराह बताए जाने पर आरजेडी भड़की हुई है और उसने सीधे-सीधे गोहिल की मंशा पर सवाल उठा दिया है. आरजेडी ने आरोप लगाया है कि शक्ति सिंह गोहिल महागठबंधन को कमजोर करने के लिए किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि शक्ति सिंह गोहिल अगर सहयोगी दल के नेता है तो उन्हें तेजस्वी यादव के ऊपर इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. तिवारी ने कहा है कि शक्ति सिंह गोहिल को यह बात समझनी चाहिए कि अगर कांग्रेस बिहार में महागठबंधन की नाव में छेद करेगी तो वह डूब जाएगी. कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि बिहार में तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम पद के कैंडिडेट हैं और उनके ऊपर सवाल उठाने से महागठबंधन को नुकसान होगा.



हठ छोड़े कांग्रेस

तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को हठ छोड़नी चाहिए. शक्ति सिंह गोहिल को एनडीए को हटाने में शक्ति लगानी चाहिए. लेकिन वह तेजस्वी यादव के खिलाफ बोलने में शक्ति लगा रहे हैं. शक्ति सिंह गोहिल को बिहार के बारे में पता नहीं है. बिहार की 12 करोड़ जनता तेजस्वी यादव के नाव पर सवार है. इस नाव में जो छेद करेगा उसको जनता डूबा देगी. कांग्रेस के स्क्रिनिंग समिति के चेयरमैन आते हैं तो बयान देते हैं कि 243 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी. शक्ति सिंह गोहिल महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी पर सवाल उठा रहे है. आखिर वह किससे इशारे पर विरोध कर रहे हैं. अगर कांग्रेस छेड़ेगी तो आरजेपी भी नहीं छोड़ेगी. 

टैग्स