ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

RJD ने दी सुशील मोदी को नसीहत, कहा- आप बेचैन आत्मा न बनें, आपकी राजनीति ढलान पर है

PATNA: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने बीजेपी सांसद सुशील मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सुशील मोदी को बेचैन आत्मा बता दिया है। उन्होंने कहा है

RJD ने दी सुशील मोदी को नसीहत, कहा- आप बेचैन आत्मा न बनें, आपकी राजनीति ढलान पर है
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने बीजेपी सांसद सुशील मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सुशील मोदी को बेचैन आत्मा बता दिया है। उन्होंने कहा है कि सुशील मोदी की राजनीति ढलान पर है, अब उन्हें आराम की ज़रूरत है। उन्हें अपच की बीमारी हो गई है। वो हर रोज कुछ न कुछ बोलते रहते हैं ताकि उनका खाना हजम हो सके।  




शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपेंगे या नहीं, इसके लिए उन्हें दुबला होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, सुशील मोदी ने शनिवार को कहा था कि लालू यादव 2025 से पहले बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बना लेना चाहते हैं।  लेकिन,  नीतीश कुमार कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं।  2024 में अपना सेटिंग होने से पहले वे मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ेंगे। इसी बयान पर अब शिवानंद तिवारी ने पलटवार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 50 साल पहले बिहार के आंदोलन से शुरुआत करने वाले सुशील मोदी की राजनीति ढलान पर हैं। 



शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव अभी युवा हैं। नई उम्र के तेजस्वी यादव की राजनीति तो अभी अपने उठान पर है। पद प्रतिष्ठा के लिहाज से अपने पचास वर्षों की राजनीतिक यात्रा में सुशील मोदी को जो भी मिला है वह सब तो तेजस्वी यादव ने 33-34 साल की उम्र में ही हासिल कर लिया है।

टैग्स