ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

RJD ने बढ़ाई नीतीश की टेंशन! फिर उठाई तेजस्वी को CM बनाने की मांग! पोस्टर लगाकर बताया बिहार का भावी मुख्यमंत्री

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। आरजेडी के बड़े नेता इशारो-इशारों में तेजस्वी को सीएम ब

RJD ने बढ़ाई नीतीश की टेंशन! फिर उठाई तेजस्वी को CM बनाने की मांग! पोस्टर लगाकर बताया बिहार का भावी मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। आरजेडी के बड़े नेता इशारो-इशारों में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग करते रहे हैं। खुद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद भी इस बात को कह चुके हैं कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अभी सही समय नहीं आया है। अब एक बार फिर आरजेडी ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बता दिया है। आरजेडी के इस पोस्टर ने एक बार फिर नीतीश की टेंशन बढ़ा दी है।


दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि जेडीयू ने तेजस्वी को सीएम बनाने की डील आरजेडी के साथ की है और इसी डील के तहत जेडीयू का आरजेडी के साथ गठबंधन हुआ। जेडीयू और आरजेडी की इसी डील को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल उठाया था और आखिरकार उन्हें जेडीयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनानी पड़ी थी। उधर, सत्ता में आने के बाद आरजेडी के तमाम बड़े नेता इशारों-इशारों में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठाते रहे हैं। चाहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह हों या शिवानंद तिवारी या अन्य नेता तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठाते रहे हैं।


पिछले दिनों खुद लालू ने कहा था कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। अब एक बार फिर आरजेडी ने तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठा दी है। आगामी 9 नबंवर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। तेजस्वी के जन्मदिन को लेकर राबड़ी के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया कि, ‘बिहारवासियों की तरफ से भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं’।


तेजस्वी के जन्मदिन के बहाने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के वरिष्ठ नेता उमेश यादव की तरफ से पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाने की मांग उठाई गई है। इससे स्पष्ट है कि आरजेडी तेजस्वी को सीएम बनाने की हड़बड़ी में है और तेजस्वी को जल्द से जल्द सीएम की कुर्सी पर देखना चाह रही है। ऐसे में तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताने वाले इस पोस्टर को लेकर जेडीयू के टेंशन बढ़ने वाली है। फर्स्ट बिहार के लिए पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट..


RJD ने बढ़ाई नीतीश की टेंशन! फिर उठाई तेजस्वी को CM बनाने की मांग! पोस्टर लगाकर बताया बिहार का भावी मुख्यमंत्री