ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजप्रताप यादव के विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप... नोटिस जारी

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की विधायकी को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. तेज प्रताप यादव हसनपुर से विधायक हैं. 2020 का विधानसभा चुनाव उ

तेजप्रताप यादव के विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप... नोटिस जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की विधायकी को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. तेज प्रताप यादव हसनपुर से विधायक हैं. 2020 का विधानसभा चुनाव उन्होंने इसी सीट से लड़ा था और जीत हासिल की थी लेकिन अब तेज प्रताप यादव के खिलाफ हसनपुर सीट से चुनाव लड़ने वाले जदयू उम्मीदवार में कोर्ट में उनके निर्वाचन को चुनौती दे डाली है.


तेज प्रताप यादव के ऊपर आरोप है कि उन्होंने चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में संपत्ति से जुड़ी जानकारी छिपाई. नामांकन के वक्त तेज प्रताप ने जो जानकारी दी उस में तथ्यों को छिपाया गया और इसी आधार पर उनके निर्वाचन को चुनौती दी गई है. तेज प्रताप के निर्वाचन को चुनौती देते हुए पटना हाईकोर्ट में एक पिटीशन दायर की गई थी.


इस मामले को न्यायालय ने स्वीकार किया है. अब तेज प्रताप यादव को इस मामले में कोर्ट की तरफ से नोटिस जारी किया गया है. तेज प्रताप यादव को अपना पक्ष न्यायालय में रखना होगा. हाई कोर्ट ने इसके लिए तेज प्रताप यादव को 7 अप्रैल 2020 तक का वक्त दिया है. इसके पहले उन्हें कोर्ट में अपना पक्ष रखना होगा. लालू के बेटे के ऊपर आरोप है कि इन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपने नामांकन पत्र में संपत्ति का गलत ब्योरा दिया था. इन्होंने वास्तविक संपत्ति से जुडु जरूरी जानकारी छिपाई थी. 


टैग्स