ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जगदानंद सिंह के बढ़ते कद से बेचैन रघुवंश बाबू ने खोला मोर्चा, तेजस्वी की कार्यशैली पर उठाए सवाल

PATNA : आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह अपनी पार्टी के अंदर जगदानंद सिंह के बढ़ते कद से बेचैनी में है। जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रघुवंश बाबू इसे हजम

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह अपनी पार्टी के अंदर जगदानंद सिंह के बढ़ते कद से बेचैनी में है। जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रघुवंश बाबू इसे हजम नहीं कर पा रहे। रघुवंश प्रसाद सिंह ने अब अपनी नाराजगी को पत्र के सहारे जाहिर किया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को पत्र लिखकर पार्टी में संगठनात्मक चुनाव और जमीनी स्तर की हकीकत को उन्होंने सामने रखा है। 

लालू यादव को लिखे अपने पत्र में रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी की तरफ से तय किए गए कार्यक्रम पर अमल नहीं करने का आरोप लगाया है। रघुवंश बाबू ने कहा है कि साल 2020 बिहार में चुनाव का साल है और यह आरजेडी के लिए भी निर्णायक स्थिति है। ऐसे में पार्टी संघर्ष और कार्यक्रम से पीछे कैसे हट सकती है। बिना देरी के हर स्तर पर समितियों और वर्ग संगठन के गठन और उसपर लगातार चर्चा की जरूरत बताई है। सत्ताधारी पक्ष की तरफ से आरजेडी पर किए जा रहे हैं। लगातार हमलों का जवाब नियमित तौर पर नहीं दिए जाने को भी रघुवंश बाबू ने गंभीर बताया है। 

रघुवंश प्रसाद सिंह ने जगदानंद सिंह के साथ-साथ तेजस्वी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजस्वी की कार्यशैली को आईना दिखाते हुए लालू यादव को रघुवंश प्रसाद सिंह ने जिस तरह पत्र लिखा है वह आरजेडी की अंदरूनी खींचतान को सतह पर लेकर आ गया है। अब देखना होगा कि लालू यादव रघुवंश के मोर्चेबंदी को कैसे शांत कर पाते हैं।



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता