ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

RJD को एक और बड़ा झटका, पूर्व सांसद बुलो मंडल JDU में होंगे शामिल

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक और बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थामेंगे। कल पार्टी कार्यालय में बुलो

RJD को एक और बड़ा झटका, पूर्व सांसद बुलो मंडल JDU में होंगे शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक और बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थामेंगे। कल पार्टी कार्यालय में बुलो मंडल जेडीयू की सदस्यता हासिल करेंगे। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। वही आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने भी राजद छोड़ दी है।


देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव की कोई नीति नहीं रह गयी है। उनकी नियत भी ठीक नहीं है। तभी महागठबंधन ने बिहार में आरएसएस के लोगों को भी बुलाकर चुनाव मैदान में उतार दिया है। देवेंद्र प्रसाद यादव ने झंझारपुर लोकसभा सीट पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है।


देवेंद्र प्रसाद यादव ने आज लालू यादव को अपना इस्तीफ़ा भेजा. उन्होंने लिखा है- राजद में जो राजनीति चल पड़ी है केवल 'राज' के लिये नीति जबकि राज और नीति दोनों का सामंजस्य होना लाजमी था. मैं ऐसा महसूस करने लगा हूँ कि इस तरह की राजनीति से नीति पूरी तरह नदारत हो चली है यानि सिद्धान्त के बिना राजनीति मतलब आत्मा के बिना मात्रा शरीर. देवेंद्र प्रसाद यादव ने महागठबंधन में टिकट वितरण पर कड़ा एतराज़ जताया।