ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

RJD के विधायकों को डिप्टी सीएम का खुला ऑफर, तार किशोर प्रसाद बोले.. BJP में आये तो स्वागत होगा

PATNA : आरजेडी के 3 विधायकों ने आज डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद से मुलाकात की. डिप्टी सीएम के जनता दरबार कार्यक्रम में यह तीनों विधायक पहुंचे थे. आरजेडी विधायक चंद्रशेखर यादव,

RJD के विधायकों को डिप्टी सीएम का खुला ऑफर, तार किशोर प्रसाद बोले.. BJP में आये तो स्वागत होगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के 3 विधायकों ने आज डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद से मुलाकात की. डिप्टी सीएम के जनता दरबार कार्यक्रम में यह तीनों विधायक पहुंचे थे. आरजेडी विधायक चंद्रशेखर यादव, विभा देवी और रामविशुन लोहिया ने डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के आवास 5 देश रत्न मार्ग पहुंचकर उनसे मुलाकात की. हालांकि मुलाकात के बाद आरजेडी के विधायकों ने कहा कि वह क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर डिप्टी सीएम से मिलने आए थे.


लेकिन आरजेडी के 3 विधायकों के पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि अगर दूसरे दल के विधायक भी बीजेपी की नीतियों से सहमत होकर उनकी पार्टी में आना चाहते हैं तो वह इसका स्वागत करेंगे. तार किशोर प्रसाद ने कहा कि अगर बीजेपी की नीतियां दूसरे नेताओं को प्रभावित करती हैं तो हमारे लिए अच्छी बात है हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि आज आरजेडी के विधायक के किसी ऐसे मसले पर बातचीत करने के लिए नहीं आए थे और ना ही कोई सियासी खिचड़ी पक्की है. 


बिहार में नीतीश कैबिनेट के मामले पर डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा कि इस बात का फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. जहां तक बात भारतीय जनता पार्टी की है तो राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर बीजेपी कोटे से चुने जाने वाले मंत्रियों का नाम फाइनल हो चुका है और अब उनकी पार्टी की तरफ से विस्तार में कोई देर नहीं होने वाली है. मंत्रिमंडल विस्तार का अंतिम फैसला मुख्यमंत्री का होगा और वो अपनी तरफ से इसपर काम कर रहे हैं.    

टैग्स