ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तेजस्वी-तेजप्रताप पुलिस हिरासत में, RJD के विधानसभा मार्च के दौरान भारी बवाल

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना के डाकबंगला चौराहे से आ रही है, जहां विधानसभा का घेराव करने निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. तेजस्

तेजस्वी-तेजप्रताप पुलिस हिरासत में, RJD के विधानसभा मार्च के दौरान भारी बवाल
Anamika
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना के डाकबंगला चौराहे से आ रही है, जहां विधानसभा का घेराव करने निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. 

तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को पुलिस वैन में बैठाकर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल ले जाया जा रहा है. बता दें कि राजद के विधानसभा मार्च के दौरान भारी बवाल देखने को मिला है.  बड़ी तादाद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के कार्यकर्ता विधानसभा घेरने निकले थे. जेपी गोलंबर के पास से पुलिस की तरफ से लगाई गई बैरिकेडिंग को इन्होंने तोड़ दिया था, लेकिन डाक बंगला चौराहे पर इस विधानसभा मार्च को पुलिस ने रोक लिया सबसे पहले यहां वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया.


आरजेडी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं की तरफ से पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई. आरजेडी के विधानसभा मार्च के दौरान पूरा डाक बंगला इलाका क्षेत्र में तब्दील होता दिखा.