ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

RJD के सदस्यता अभियान की समीक्षा आज, तेजस्वी ने एक करोड़ मेंबर बनाने का दिया है टारगेट

PATNA : आरजेडी की तरफ से सदस्यता अभियान का सिलसिला लगातार जारी है। आज सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर पटना में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक करोड

RJD के सदस्यता अभियान की समीक्षा आज, तेजस्वी ने एक करोड़ मेंबर बनाने का दिया है टारगेट
Editor
2 मिनट

PATNA : आरजेडी की तरफ से सदस्यता अभियान का सिलसिला लगातार जारी है। आज सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर पटना में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। आरजेडी ने 30 जून तक सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके लिए डॉ. तनवीर हसन को बिहार का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। करीब ढाई महीने बीतने के बाद आज यानी सोमवार को सदस्यता अभियान की स्थिति को लेकर प्रदेश मुख्यालय में पहली अहम बैठक बुलाई गई है। 


सदस्यता अभियान को लेकर बुलाई गई इस बैठक में सभी जिलाध्यक्ष और प्रधान महासचिवों को बुलाया गया है। राष्ट्रीय मुख्य सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन के मुताबिक विधान परिषद चुनाव और विधान सभा उपचुनाव की वजह से सदस्यता अभियान की रफ्तार कम रही है। लेकिन आज समीक्षा के दौरान इसे तेजी देने का निर्देश दिया जाएगा। 


सदस्यता अभियान का जिम्मा जिनके कंधों पर है उन्हें आज की बैठक में बुलाया गया है। सदस्यता अभियान को लेकर जो नई व्यवस्था है उसके मुताबिक कोई भी व्यक्ति 1000 रुपए देकर आरजेडी का एक्टिव मेंबर बन सकता है। दूसरी व्यवस्था 10 रुपए जमा कर प्राइमरी मेंबर बनने की है, 25 प्राइमरी मेंबर बनाने वाले भी एक्टिव मेंबर बन सकते हैं हालांकि इस व्यवस्था को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में थोड़ी उदासीनता बताई जा रही है। एक्टिव मेंबर बनने के लिए 1000 रुपए दिए जाने की व्यवस्था का ज्यादातर लोग फायदा उठाना चाहते हैं। इस लिहाज से प्राइमरी मेंबर बनाने में उनकी दिलचस्पी कम है। नियम के मुताबिक एक्टिव मेंबर बनने पर पंचायत से लेकर राज्य स्तर के संगठन में कोई पद मिल सकता है।

टैग्स