ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर बने लालू, निर्विरोध हुए निर्वाचित

DESK: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। पार्टी के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने इस

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर बने लालू, निर्विरोध हुए निर्वाचित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। पार्टी के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने इस बात की जानकारी दी। 


राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद‌ के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक मात्र उम्मीदवार निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा नई दिल्ली स्थित राजद के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी एवं सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन के समक्ष पांच सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया गया था।


नामांकन पत्रों की जांच के बाद इसे सही पाया गया। नामांकन पत्र वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के एक मात्र उम्मीदवार लालू प्रसाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की अधिसूचना जारी कर दी। आगामी 10 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नवगठित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में औपचारिक रूप से लालू प्रसाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की घोषणा के साथ हीं निर्वाचन सम्बन्धी प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। 


लालू प्रसाद यादव के एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किये जाने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी का माहौल है।  इस मौके पर पार्टी के विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के साथ हीं बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।

टैग्स