ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

आरजेडी के राज्य परिषद की बैठक शुरू, लालू प्रसाद समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद

PATNA : प्रदेश आरजेडी कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्यभर से आए पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। आज हो रही राज्य परिषद की

आरजेडी के राज्य परिषद की बैठक शुरू, लालू प्रसाद समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : प्रदेश आरजेडी कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्यभर से आए पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। आज हो रही राज्य परिषद की बैठक काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, शरद यादव, तेजस्वी यादव समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं।


हालांकि पहले से ये चर्चा थी कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद राज्य परिषद की बैठक में शामिल नहीं होंगे। भीड़भाड़ का हवाला देते हुए बताया गया था कि लालू यादव आज की बैठक से दूर रहेंगे। लालू यादव के लिए राज्य परिषद की बैठक में कोई कुर्सी नहीं लगाई गई थी लेकिन लालू अचानक पार्टी दफ्तर पहुंच गए और बैठक में शामिल हो रहे हैं।


मंच पर अगली कतार में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के अलावा तेजस्वी यादव, वरिष्ठ नेता शरद यादव, विधान परिषद के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन मौजूद हैं।

टैग्स