ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

RJD के इशारों पर चल रहा सदन, BJP बोली.. सदन के अंदर नहीं दिया जा रहा सवाल पूछने का मौका

PATNA : बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज 12 वीं बैठक में सदन के अंदर मध निषेध और निबंधन विभाग का बजट अनुदान मांग पेश किया जाएगा. वही शराबबंदी कानून को लेकर बीजेपी विधायक श्रेयस

RJD के इशारों पर चल रहा सदन, BJP बोली.. सदन के अंदर नहीं दिया जा रहा सवाल पूछने का मौका
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज 12 वीं बैठक में सदन के अंदर मध निषेध और निबंधन विभाग का बजट अनुदान मांग पेश किया जाएगा. वही शराबबंदी कानून को लेकर बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी शराबबंदी कानून के विफल होने पर चिंतित है इसलिए वह इस विषय पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है.


जब बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह से सवाल किया गया कि बीजेपी बिहार में शराब बंदी कानून पर लगातार सवाल उठा रही है. वहीं बिहार में इसको लेकर महिला समर्थन में है दिखती है. महिला विधायक बतौर आपकी क्या राय है, इसपर श्रेयसी सिंह ने कहा कि हमलोगों ने इस कानून का पूरा साथ दिया था लेकिन फिलाहल महिला इसका पक्ष करती है या विपक्ष करती है, मुद्दा वो नहीं है. लेकिन समस्या यह की आज धरातल पर शराब बिक रही है साथ ही जहरीली शराब बन भी रही है. और इसको लेकर बिहार सरकार कुछ नहीं करती और जब विपक्षी दल के नेता इस बात को उठाते है तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है. बहस करना चाहते है तो मौका नहीं दिया जाता है. 


बता दें कि नीतीश सरकार के इस कानून के विफल होते देख विपक्ष में बैठी बीजेपी नीतीश और तेजस्वी यादव को घेरने का काम करती है और कहती है बिहार में शराब कानून एक मजाक बन कर रह गया है. वही यह भी देखा गया है कि बिहार में महिलाये कहती है शराब कानून का सही है और सफल है. लेकिन कुछ घटनाएं देखने को मिलती है उससे साफ समझा जा सकता है कि बिहार में शराब कानून की स्थिति क्या है.