ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

RJD के बाद अब कांग्रेस ने जगाई नीतीश की अंतरात्मा, सेक्यूलर नीतीश के लिए अब बड़े फैसले का वक़्त है

PATNA : आरजेडी के बाद अब कांग्रेस ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतरात्मा को जगाने का प्रयास किया है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने नीतीश कुमार से

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के बाद अब कांग्रेस ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतरात्मा को जगाने का प्रयास किया है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने नीतीश कुमार से CAA, NRC और NPR के मुद्दे पर अपने स्टैंड पर पुनर्विचार करने को कहा है। गोहिल ने कहा है कि नीतीश कुमार को सेक्युलर गठबंधन के तहत जीत मिली थी और वह मुख्यमंत्री बने थे। लिहाजा नीतीश कुमार को अपने फैसले पर एक बार फिर से सोचना चाहिए। 


शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि NPR का उनकी पार्टी मजबूती से विरोध करती है। गोहिल ने कहा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि उनकी विचारधारा कहां चली गई। नीतीश हमारे साथ रहते मुख्यमंत्री बने और अब वह इन विवादित मुद्दों पर खामोश क्यों हैं। बिहार कांग्रेस प्रभारी ने जेडीयू के अंदर CAA पर मचे घमासान पर भी तंज कसा। गोयल ने कहा कि नीतीश कुमार को यह समझना चाहिए कि आखिर उनके सहयोगी प्रशांत किशोर क्यों नाराज हैं। 


नीतीश कुमार को सलाह देने के अलावे शक्ति सिंह गोहिल ने बीजेपी पर जोरदार हमला भी बोला है। गोहिल ने कहा कि बीजेपी अपना वोट बैंक बनाने के लिए देश के अंदर विवादित मुद्दों को हवा दे रही है। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बीजेपी को विरोधियों पर कुछ भी बोलने से पहले अपने सहयोगी दलों की नाराजगी दूर करनी चाहिए। गोहिल ने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी से NRC के मुद्दे पर सीधा सवाल करना चाहिए।




टैग्स