ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

RJD का स्थापना दिवस आज, सरकार को घेरने के लिए तेजस्वी साइकिल चलाएंगे

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है। 5 जुलाई 1997 को जनता दल से अलग होने के बाद लालू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। स्थापना दिवस के मौ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है। 5 जुलाई 1997 को जनता दल से अलग होने के बाद लालू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। स्थापना दिवस के मौके पर आज कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि वह पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को देखते हुए साइकिल चलाकर विरोध जताएं। तेजस्वी यादव खुद आज 5 किलोमीटर साइकिल चलाने वाले हैं। 

तेजस्वी यादव ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। तेजस्वी ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे रखेगी और गरीबों को कोरोना काल में आ रही मुश्किलों के बीच पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता मददगार बनेगा। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा.. मजदूरों को दाने-दाने से मोहताज करने वाली सरकार 

पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ा, किसके लिए तिजोरी भर रही है ? तानाशाही जनविरोधी सरकार को झुकायेंगे। हर पंचायत से विरोध का बिगुल बजाएँगे। 5 जुलाई को 5 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। 


स्थापना दिवस के अवसर पर आरजेडी डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि, दिन प्रति दिन बढ रही महंगाई, राज्य की बदहाल विधि व्यवस्था, किसानों की परेशानी, बढती बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली, कोरोना महामारी के प्रति सरकारी लापरवाही, घर लौटे मजदूरों के सामने बाहर जाने की मजबूरी,  सभी क्षेत्रों में सरकार की विफलता के खिलाफ साईकिल जुलुस निकाल रही है।  सभी जिला मुख्यालयों , प्रखंड मुख्यालयों, राज्य के सभी पंचायतों , गाँव , टोला और वार्ड में राजद कार्यकर्ता साईकिल जुलुस निकालने की तैयारी है।


टैग्स